केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत, जल्द ही तिहाड़ जेल से आ सकते हैं वापस
अरविंद केजरीवाल की सुनवाई की लाइव अपडेट्स: आज सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिली है। कोर्ट ने पिछली सुनवाई में ही इस फैसले के संकेत दिए थे। अंतरिम जमानत के मिलने से दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है।
सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी है। कोर्ट ने केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करने को कहा है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इसके साथ ही कुछ शर्तों को भी तय किया है।
यह भी पढ़ें: 682 गुना लगा इस IPO पर दांव, 75 रुपये का है शेयर, अभी से 200 रुपये का मुनाफा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वे न्यायिक हिरासत के तहत तिहाड़ जेल में बंद हैं।
इससे पहले गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत के मुद्दे पर हलफनामे के जरिए सुप्रीम कोर्ट में विरोध दर्ज कराया और कहा कि चुनाव में प्रचार करने का अधिकार न तो मौलिक अधिकार है और न ही संवैधानिक। वहीं, अरविंद केजरीवाल की कानूनी टीम ने ईडी द्वारा दाखिल हलफनामे पर आपत्ति जताई।
यह भी पढ़ें: 458 रुपये से टूटकर शेयर 41 रुपये के लेवल पर आया कंपनी का शेयर, जानें नया टारगेट प्राइस
लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल का जेल से बाहर आना आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी राहत की खबर है। दिल्ली में 25 मई को लोकसभा चुनाव हैं, जिनमें अब सिर्फ 15 दिन का समय बचा है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।
केजरीवाल चुनाव से पहले बाहर आ रहे हैं, तो पार्टी को काफी सहारा मिलेगा। केजरीवाल की अनुपस्थिति में अभी उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं।

ye loktantr ki jeet hai
ReplyDelete