22 फरवरी हिंदी current अफेयर्स

22 फरवरी हिंदी करंट अफेयर्स
1. हाल ही में किस रक्षा उपकरण निर्माता कम्पनी ने एयरो इंडिया-2019 में F-21 लड़ाकू विमान के संशोधित रूप को पेश किया है?
a.    डसॉल्ट
b.    लॉकहीड मार्टिन
c.    एम्बलम डिक्री
d.    वॉर हेडर्स


2. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में किस स्थान पर स्थित हिंदी प्रचार सभा में महात्मा गाँधी की प्रतिमा का अनावरण किया?
a.    सूरत
b.    लखनऊ
c.    हैदराबाद
d.    चेन्नई


3. किस नवरत्न कंपनी द्वारा देश में बनाया गया एटमोस्फेरिक वॉटर जनरेटर (एडब्ल्यूजी) वायुमंडल की नमी से पानी बना सकता है?
a.    भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BHEL)
b.    स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (SAIL)
c.    गेल इंडिया लिमिटेड (GAIL)
d.    भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (BEL)


4. हाल ही में पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कितने लोग धातु प्रदूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं?
a.    4 करोड़
b.    6 करोड़
c.    8 करोड़
d.    10 करोड़


5. अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए राष्ट्रीय प्रमाणन बोर्ड एनएबीएच (NABH) ने एंट्री लेवल प्रमाणन प्रक्रिया सरल बनाने के लिए किस नाम से पोर्टल आरंभ किया है?
a.    SCOPE
b.    HOPE
c.    ISHA
d.    ROAR


6. निम्न में से किस आईआईटी के शोधकर्ताओं ने कम-से-कम लोगों का इस्तेमाल कर कुंभ और हज जैसे भीड़भाड़ वाले आयोजनों में भगदड़ रोकने में मदद करने के लिए एक ऐल्गोरिदम बनाया है?
a.    आईआईटी मद्रास
b.    आईआईटी कानपुर
c.    आईआईटी दिल्ली
d.    आईआईटी खड़गपुर


7. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर असम राइफल्स को पूर्वोत्तर राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड और किस राज्य में बिना वॉरंट के किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार या किसी की भी तलाशी लेने का अधिकार दिया है?
a.    सिक्किम
b.    मिज़ोरम
c.    त्रिपुरा
d.    मेघालय


8. सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य के सिविल सेवा (न्यायिक शाखा, भर्ती) नियम-1995 के नियम '5ए' को रद्द कर दिया है?
a.    पंजाब सिविल सेवा
b.    राजस्थान सिविल सेवा
c.    बिहार सिविल सेवा
d.    हरियाणा सिविल सेवा


9. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 21 फरवरी 2019 को अपने अंशधारकों को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए अपनी जमाओं (पीएफ) पर कितने प्रतिशत ब्याज बढ़ोतरी की घोषणा की?
a.    0.20 प्रतिशत
b.    0.30 प्रतिशत
c.    0.40 प्रतिशत
d.    0.10 प्रतिशत


10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिण कोरिया में सियोल शांति पुरस्कार 2018 से नवाज़ा गया है और यह पुरस्कार पाने वाले निम्न में से कौन से भारतीय बन गए हैं?
a.    पहला
b.    दूसरा
c.    चौथा
d.    पांचवा


उत्तर:

1. b. लॉकहीड मार्टिन
विवरण: रक्षा उपकरण निर्माता कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने एशिया के सबसे बड़े एयर शो “एरो इंडिया 2019” F-21 मल्टी रोल लड़ाकू विमान का अनावरण किया.

2. d. चेन्नई
विवरण: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हिन्दी प्रचार सभा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि गांधी ने हमेशा उत्तर भारतीयों से दक्षिणी राज्यों की भाषाएं और लिपियां सीखने का अनुरोध किया.

3. d. भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (BEL)
विवरण: रक्षा मंत्रालय की नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रोनिक लिमिटेड (बीईएल) ने एक नए उत्पाद एटमोस्फेरिक वॉटर जनरेटर (एडब्ल्यूजी) का एयरो इंडिया 2019 में अनावरण किया है.

4. a. 4 करोड़
विवरण: पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय की एकीकृत प्रबंधन सूचना प्रणाली द्वारा जारी आंकड़ों में कहा गया है कि भारत में लगभग 4 करोड़ ग्रामीण लोग धातु-प्रदूषित जल ग्रहण कर रहे हैं.

5. b. HOPE
विवरण: अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए राष्ट्रीय प्रमाणन बोर्ड एनएबीएच (NABH) ने एंट्री लेवल प्रमाणन प्रक्रिया को संशोधित किया है. एनएबीएच ने इसके लिए एचओपीई (HOPE) नाम से एक नया पोर्टल बनाया है.

6. a. आईआईटी मद्रास
विवरण: आईआईटी मद्रास के शोधकर्ताओं ने कम-से-कम लोगों का इस्तेमाल कर कुंभ और हज जैसे भीड़भाड़ वाले आयोजनों में भगदड़ रोकने में मदद करने के लिए एक ऐल्गोरिदम बनाया है.

7. b. मिज़ोरम
विवरण: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर असम राइफल्स को पूर्वोत्तर राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड और मिज़ोरम में बिना वॉरंट के किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार या किसी की भी तलाशी लेने का अधिकार दिया है.

8. c. बिहार सिविल सेवा
विवरण: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सिविल सेवा (न्यायिक शाखा, भर्ती) नियम-1995 के नियम '5ए' को रद्द कर दिया है जिसमें प्रारंभिक परीक्षा में बैठने वालों में से 10% को ही मुख्य परीक्षा के लिए चयनित करने का प्रावधान था.

9. d. 0.10 प्रतिशत
विवरण: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 21 फरवरी 2019 को अपने अंशधारकों को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए अपनी जमाओं (पीएफ) पर 0.10 प्रतिशत ब्याज बढ़ोतरी की घोषणा की. ईपीएफओ की इस घोषणा के अनुसार, पीएफ खातों पर अब 8.55 के स्थान पर 8.65 प्रतिशत ब्याज मिलेगा.

10.  a. पहला
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिण कोरिया में सियोल शांति पुरस्कार 2018 से नवाज़ा गया है और यह पुरस्कार पाने वाले वह पहले भारतीय हैं. उन्हें यह सम्मान आर्थिक विकास और लोगों के जीवन में सुधार लाकर वैश्विक शांति व सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए मिला है.

No comments

Powered by Blogger.