24 से 30 दिसंबर तक कर्रेंट अफेयर्स top 12 questions

1. जीएसटी परिषद् ने हाल ही में टीवी स्क्रीन, सिनेमा के टिकट और पावर बैंक सहित विभिन्न प्रकार की कितनी वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कमी की घोषणा की?
a. 25
b. 30
c. 35
d. 23

Ans. 1.d. 23
विवरण:वस्तु एवं सेवा कर परिषद् (जीएसटी काउंसिल) ने 22 दिसम्बर 2018 को आम लोगों को राहत देते हुए टीवी स्क्रीन, सिनेमा के टिकट और पावर बैंक सहित विभिन्न प्रकार की 23 वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कमी की घोषणा की.

2. भारत ने ओडिशा तट से 23 दिसंबर 2018 को परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली किस बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया?
a. अग्नि-4
b. अग्नि-5
c. अग्नि-1
d. अग्नि-2

Ans. 2.a. अग्नि-4
विवरण:भारत ने ओडिशा तट से 23 दिसंबर 2018 को परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया. अग्नि-4 मिसाइल का यह सातवां परीक्षण था.

3. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किस उप-रक्षा मंत्री को देश का कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त कर दिया है?
a. पैट्रिक शनहान
b. जिम मैटिस
c. निमा दावा भूटिया
d. इनमें से कोई नहीं

Ans. 3.a. पैट्रिक शनहान
विवरण:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उप-रक्षा मंत्री पैट्रिक शनहान को देश का कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त कर दिया है. यह घोषणा जिम मैटिस के रक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद की गई है.

4. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, बाज़ार पूंजीकरण के मामले में जर्मनी को पछाड़कर कौन सा देश दुनिया का 7वां सबसे बड़ा शेयर बाज़ार बन गया है?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. भारत

Ans. 4.d.
भारतविवरण:ब्लूमबर्ग के मुताबिक, बाज़ार पूंजीकरण के मामले में जर्मनी को पछाड़कर भारत दुनिया का 7वां सबसे बड़ा शेयर बाज़ार बन गया है.

5. आरबीआई ने विलफुल डिफॉल्टरों (जानबूझकर कर्ज़ नहीं चुकाने वालों) और कर्ज़दारों के बारे में जानकारी देने को लेकर 'पब्लिक क्रेडिट रजिस्ट्री' (पीसीआर) बनाने के लिए टीसीएस और विप्रो समेत कितने आईटी कंपनियों का चयन किया है?

a. 5
b. 6
c. 4
d. 3

Ans. 5.b. 6
विवरण:आरबीआई ने विलफुल डिफॉल्टरों (जानबूझकर कर्ज़ नहीं चुकाने वालों) और कर्ज़दारों के बारे में जानकारी देने को लेकर 'पब्लिक क्रेडिट रजिस्ट्री' (पीसीआर) बनाने के लिए टीसीएस और विप्रो समेत 6 आईटी कंपनियों का चयन किया है.

6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस राज्य में स्वास्थ्य, सड़क-राजमार्ग और उच्च शिक्षा से जुड़ी करीब 14,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया?
a. बिहार
b. पंजाब
c. गुजरात
d. ओडिशा
Ans. 6.d. ओडिशा
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ओडिशा में स्वास्थ्य, सड़क-राजमार्ग और उच्च शिक्षा से जुड़ी करीब 14,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया.

7. किस राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के “बाल देखभाल संस्थान” का नाम बदलकर “जगन्नाथ आश्रम” किये जाने की घोषणा की?
a. पंजाब
b. तमिलनाडु
c. हरियाणा
d. कर्नाटक

Ans. 7.c.
 हरियाणाविवरण: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 25 दिसम्बर 2018 को राज्य के “बाल देखभाल संस्थान” का नाम बदलकर “जगन्नाथ आश्रम” किये जाने की घोषणा की.

8. भारत ने चीन के दुग्ध उत्पादों के आयात पर प्रतिबन्ध को कितने माह तक बढ़ाया है?
a. चार माह
b. सात माह
c. आठ माह
d. दस माह
Ans. 8.a. चार माह
विवरण: भारत ने चीन के दुग्ध उत्पादों के आयात पर प्रतिबन्ध को चार माह तक बढ़ाया है. अब यह प्रतिबांध 23 अप्रैल 2019 तक लागू रहेगा. इसके लिए हाल ही में केन्द्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है.

9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में देश के सबसे लम्बे रेल-रोड पुल “बोगीबील” का उद्घाटन किया?
a. असम
b. हरियाणा
c. पंजाब
d. झारखण्ड

Ans. 9.b. असम
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में देश के सबसे लम्बे रेल-रोड पुल “बोगीबील” का उद्घाटन किया. इस पुल का निर्माण असम के धेमाजी और डिब्रूगढ़ जिले में किया गया है.


10. भारत में निम्न में से किस दिन ’’राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’’ मनाया जाता है?

a. 23 दिसंबर
b. 15 दिसंबर
c. 24 दिसंबर
d. 25 दिसंबर

Ans. 10.c. 24 दिसंबर
विवरण: भारत सरकार ने 24 दिसम्बर को राष्ट्री य उपभोक्तार दिवस मनाया. भारत के राष्ट्रनपति ने इसी दिन ऐतिहासिक उपभोक्ताि संरक्षण अधिनियम, 1986 के अधिनियम को स्वीकारा था.

11. हाल ही में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने घोषणा की है कि भारत के सबसे बड़े कैंसर संस्थान का उद्घाटन जनवरी 2019 में किस राज्य में किया जाएगा?
a. हरियाणा
b. पंजाब
c.  बिहार
d.  कर्नाटक

Ans. 11.a. हरियाणा
विवरण: हाल ही में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने घोषणा की है कि भारत के सबसे बड़े कैंसर संस्थान का उद्घाटन जनवरी 2019 में हरियाणा के झज्जर में किया जाएगा. उत्तर भारत में कैंसर के उपचार के लिए यह संस्थान अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा.

12. किस राज्य सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राज्य के ग्रामीण छात्रों के लिए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना करने की घोषणा की?
a. बिहार सरकार
b. महाराष्ट्र सरकार
c. पंजाब सरकार
d. तमिलनाडु सरकार

 12.b. महाराष्ट्र सरकार
विवरण: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने 25 दिसम्बर 2018 को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राज्य के ग्रामीण छात्रों के लिए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना करने की घोषणा की.

No comments

Powered by Blogger.